फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government has selected another agency for government procurement of paddy, purchasing centers will grow in Pilibhit

धान की सरकारी खरीद के लिए एक और एजेंसी का शासन ने किया चयन, पीलीभीत में बढ़ेंगे क्रय केंद्र

Mon, 11 Oct 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government has selected another agency for government procurement of paddy, purchasing centers will grow in Pilibhit
पीलीभीत। धान की सरकारी खरीद में क्रय केंद्र कम होने से किसानों को दिक्कत आ रही है। बीते वर्ष 125 क्रय केंद्र थे। अबकी बार अभी तक सिर्फ 91 क्रय केंद्र संचालित हुए हैं। वह भी पूरी-क्षमता से चल नहीं पा रहे हैं। जिलाधिकारी की पैरवी पर शासन ने क्रय केंद्र कम होने के मुद्दे का संज्ञान लिया और एक क्रय एजेंसी का चयन किया है। पीलीभीत जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वैसे अभी तक जिले में 91 क्रय केंद्र हैं लेकिन अब क्रय एजेंसी के रूप में पीसीयू का चयन किया गया है। पीसीयू के अधिकारी सोमवार को अपने क्रय केंद्र की सूची खरीद के नोडल अधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद नए क्रय केंद्र चालू होने की उम्मीद है। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप मिश्र ने बताया कि पीलीभीत जनपद धान उत्पादन के मामले में काफी आगे रहता है। एजेंसी कम से कम 30 क्रय केंद्र खोलेगी। इससे यहां पर क्रय केंद्र की संख्या 100 के पार जाएगी। इस क्रम में शासन से लगातार संपर्क बना हुआ है।
विज्ञापन

पीसीयू से क्रय केंद्र खोलने के लिए कहा गया है। जो लिस्ट आएगी उसकी जांच उप जिलाधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी। क्रय केंद्र खुलने में एक दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed