फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government committed for the upliftment of Dalit backwards: Dr. Rambabu

दलित पिछड़ों के उद्धार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. रामबाबू

Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government committed for the upliftment of Dalit backwards: Dr. Rambabu
पीलीभीत। रामा इंटर कॉलेज परिसर में बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आए एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. राम बाबू हरित ने कहा कि सरकार दलित पिछड़ों के उद्धार के लिए प्रतिबद्ध है। आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह सीधे उन्हें भेज सकता है।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता बीजेपी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार अनुसूचित जनजाति के लोगों का सम्मान देने का कार्य कर रही है। बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत ने कहा कि सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ अनुसूचित जाति एवं वंचित लोगों को दिलाया जा रहा है। बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से देश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री एक संत हैं उन्होंने कोरोना काल में पूज्य पिता जी के देहांत उपरांत वह अपने प्रदेश के 24 करोड़ प्रदेशवासियों को नहीं छोड़ा। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डीपी भारती निशा, विधानसभा प्रभारी गुलशन आनंद, जिला महामंत्री दिनेश पटेल, लेखराज भारती, अमित अग्रवाल, महादेव ग्यान, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed