फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gorakhpur-Mailani Express will reach Pilibhit from February 2, Senior DCM inspected the arrangements

Pilibhit News: दो फरवरी से पीलीभीत तक आएगी गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, सीनियर डीसीएम ने व्यवस्थाएं परखीं

Fri, 31 Jan 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Mailani Express will reach Pilibhit from February 2, Senior DCM inspected the arrangements
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेल अ​धिकारी।संवाद
पीलीभीत। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब पीलीभीत तक होगा। इसको लेकर सीनियर डीसीएम ने बृहस्पतिवार को पीलीभीत जंक्शन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही दो फरवरी को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां भी परखीं।
विज्ञापन

गोरखपुर से मैलानी तक आने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को विस्तार देने के लिए क्षेत्रीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के सामने भी यह मुद्दा रखा गया। उन्होंने रेल मंत्री से पैरवी की। सांसद के अनुरोध पर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने 15 जनवरी को गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पीलीभीत तक विस्तार करने का नोटिफिकेशन जारी किया।
विज्ञापन


हालांकि, ट्रेन कब से चलेगी यह उस समय स्पष्ट नहीं था। अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन को दो फरवरी से विस्तार देने का एलान किया गया। कार्यक्रम जारी होने के बाद रेल अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। बृहस्पतिवार को सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने टीम के साथ पीलीभीत जंक्शन पहुंचकर निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर मंच बनाने की जगह को देखा। दो फरवरी को इसी मंच से अधिकारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके साथ डीईएन रंजीत, डीएसटी सिग्नल एवं दूरसंचार धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली सिटी ट्रेन का बदला गया समय
गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की सूचना जारी होने के बाद पीलीभीत से बरेली सिटी तक जाने वाली ट्रेन के समय में भी परिवर्तन होगा। गाड़ी संख्या 55320 पीलीभीत -बरेली सिटी इन दिनों दोपहर 1:55 बजे छूटती है। गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होने के बाद यह ट्रेन अपने परिवर्तित समय दोपहर 1:15 बजे पीलीभीत से रवाना होगी। इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।



गोरखपुर ट्रेन की समय सारणी हुई जारी
गोरखपुर-मैलानी से चलकर पीलीभीत तक आने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 1:25 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह गाड़ी शाम 4:05 बजे पीलीभीत जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन पूरनपुर, मैलानी, लखनऊ, गोंडा होते हुए बलरामपुर की ओर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed