फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gollum: Paper transport corporation tickets and liquor shop bills are being withdrawn.

गोलमाल : कागज परिवहन निगम के टिकटों का, निकाले जा रहे शराब की दुकान का बिल

Mon, 19 Feb 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gollum: Paper transport corporation tickets and liquor shop bills are being withdrawn.
शराब की दुकान पर दिया गया रोडवेज के रोल पर बिल । स्रोत -सोशल मीडिया
पीलीभीत। परिवहन निगम की बसों में इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन से निकलने वाले टिकटों के कागज पर शहर की एक शराब की दुकान के बिल निकाले जा रहे हैं। इस कागज पर न सिर्फ परिवहन निगम का लोगोे बना है बल्कि विभाग की टैगलाइन के साथ शराब की दुकान का पता भी लिखा है। बताया जा रहा है कि यह कागज सिर्फ परिवहन विभाग को ही मिलता हैं। शराब की दुकान तक कागज पहुंचने के संबंध में एआरएम ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

शहर के नौगवां चौराहा की एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर ई-पॉश मशीन लगाई गई है। ग्राहक ऑनलाइन भुगतान कर शराब की खरीद कर बिल प्रापत कर सकता है। इस दुकान की ई-पॉश मशीन से जो बिल निकल रहे हैं, उसके कागज पर परिवहन निगम का लोगो बना हुआ है। साथ ही परिवहन निगम की टैगलाइन- परिवहन निगम आपका अपना साथी। सावधानी हटी-दुर्घटना घटी, दुर्घटना से देर भली और टोल फ्री नंबर भी लिखा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम को मिलने वाले कागज का रोल शराब की दुकान की ई-पॉश मशीन तक कैसे पहुंचा, इसका उत्तर किसी के पास नहीं है। इस संबंध में एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया तो उन्होंने ऐेसे किसी मामले से अनभिज्ञता जताई। साथ ही यह भी बोले कि आज अवकाश है किसी कार्यदिवस में आकर इस संबंध में जानकारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुख्यालय से मिलता है टिकट का कागज
परिवहन निगम की बसों की टिकट मशीन के लिए कागज का रोल मुख्यालय से मिलता है। डिपो पर आने के बाद जब मशीन में कागज रोल लगता है, उसके बाद प्रिंट होकर डिपो का नाम और बस नंबर आता है। शराब की दुकान पर यह कागज कैसे पहुंचा, जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed