{"_id":"6af20ab6795079aac20e07db","slug":"gola-defeated-the-uttarakhand-team-and-advanced-to-the-quarter-finals-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172946-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोला ने उत्तराखंड की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोला ने उत्तराखंड की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
Mon, 09 Nov 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में गोला और रुद्रपुर टीम के भिडते खिलाड़ी- आयोजक
पूरनपुर। विवेकानंद मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को रविंद्रनाथ सुभाष फुटबॉल क्लब रुद्रपुर उत्तराखंड और घोसीयाना फुटबॉल क्लब गोला के बीच लीग मैच हुआ। गोला की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 3-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
गोला की टीम के खिलाड़ियों ने पहले हॉफ के 10वें मिनट में टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। रुद्रपुर की टीम के खिलाड़ी गोल कर टीम को बराबरी पर लाने की कोशिश में जुटे रहे। खेल के पहले हॉफ के अंतिम क्षण में गोला की टीम के खिलाड़ियों ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त पर ला खड़ा किया।
खेल के दूसरे हॉफ में भी रूद्रपुर टीम के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। खेल के अंतिम क्षण में गोला की टीम के खिलाड़ियों ने एक और गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी। इसके साथ गोला की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। तीन गोल में दो गोल गोला के अभिषेक की ओर से करने पर उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले बलजिंदर सिंह और अरविंद मंडल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच का शुभारंभ कराया। ग्राम पंचायत प्रशासक वासुदेव कुंडू, करमजीत सिंह, हरवंश सिंह, विजन मंडल, रविंद्रनाथ सरकार, सुबोध, मनोज, सुब्रत आदि थे। ग्राम पंचायत प्रशासक वासूदेव कुंडू ने बताया कि मंगलवार को गोला और चंदिया हजारा की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होगा।