फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gokul lost the battle of life before 100 meters from the floor

Pilibhit News: मंजिल से सौ मीटर पहले ही जिंदगी की जंग हार गया गोकुल

Mon, 09 Jan 2023 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gokul lost the battle of life before 100 meters from the floor
विलाप करतीं गोकुल की महिलाएं।
मात्र सौ मीटर दूर ही बचा था राजमिस्त्री का घर, बाघ से बचने के लिए दौड़ भी नहीं आ सकी काम
विज्ञापन

पीलीभीत। गोकुल को नहीं पता था कि वह जिस परिवार के लिए मेहनत करके लौट रहा है उससे आज मिल भी नहीं सकेगा। रोजाना की तरह पैदल ही घर का सफर तय करने के लिए निकला गोकुल मंजिल से सौ मीटर दूर था। अचानक मौत बनकर आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने को गोकुल ने गेहूं के खेत में दौड़ भी लगाई, लेकिन वह काम नहीं आ सकी। खेत में उसके शरीर के अंग अलग-अलग मिले।
गोकुल मल्लिक टांडा बिजैसी गांव में पत्नी सुनीता के अलावा 13 वर्षीय पुत्री मानवी और 9 वर्षीय पुत्र मानव के साथ रहता था। गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर उत्तराखंड के बनगवा क्षेत्र में रविवार को उसने दिन भर काम किया। लौटते समय वह घर के पास तक पहुंच गया था। घर महज सौ मीटर दूर ही रह गया था। इसी दौरान खेतों में घात लगाए बैठे बाघ ने हमलाकर उसे मार डाला। हालांकि गन्ने के खेत के निकट स्थित गेहूं के खेत में मिले खून और गोकुल के पैरों के निशान देखकर ऐसा माना जा रहा है कि बाघ से बचने के लिए गोकुल ने खेत में दौड़ भी लगाई थी, लेकिन बाघ की गति के आगे वह काम नहीं आ सकी। बाघ ने शिकार कर गन्ने के खेत में ले जाकर रात भर शरीर को खाया।
विज्ञापन

माता-पिता मजदूरी करने गए हैं कर्नाटक
गोकुल का परिवार काफी गरीब है। उसके माता-पिता तीन माह से कर्नाटक में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। राजमिस्त्री की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और भी डगमगा गई है। पत्नी पर दो बच्चों के सामने खाने-पीने का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वाहन का भी किया घेराव
घटना के बाद बाघ को पकड़ने की मांग पर अड़े परिजन और ग्रामीण किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वन विभाग के अफसर मौके पर आएं और आश्वस्त करें कि बाघ को कब तक पकड़ेंगे। खेत के आगे ग्रामीण जमा हो गए। इस दौरान न्यूरिया पुलिस ने शव को खेत में पीछे से लाकर वाहन में लाद लिया। भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन का घेराव कर लिया। हालांकि इसके बाद अफसरों के पिंजड़ा लगाने केे आश्वासन के बाद शव को ले जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed