फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GM ended the workers' strike just two hours after it started

Pilibhit News: जीएम ने शुरू होने के दो घंटे बाद ही खत्म करा दिया श्रमिकों का धरना

Fri, 19 Jan 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
GM ended the workers' strike just two hours after it started
बीसलपुर चीनी मिल के धरना स्थल पर प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन देते श्रमिक नेता । संवाद
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के दैनिक वेतन भोगी एवं संविदाकर्मियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से मिल द्वार पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। प्रधान प्रबंधक ने कुछ देर बाद ही मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर धरना खत्म करा दिया।
विज्ञापन

श्रमिकों ने दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 380 रुपये करने, 10 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को सूचीबद्ध करने, उन्हें तदनुसार वेतन दिलाने, कर्मचारियों के वेतन से पीएफ काटकर भविष्य निधि खाते में जमा कराने और महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर मिल द्वार पर सुबह नौ बजे से धरना शुरू कर दिया। पूर्वाह्न 11 बजे प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश ने धरना स्थल पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

कोआपरेटिव चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्याम बहादुर शर्मा और महामंत्री राजेंद्र कुमार ने प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। प्रधान प्रबंधक ने सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया। हालांकि ज्ञापन में यह चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह में मांगें पूरी न हुईं तो वे परिवार के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस दौरान शशांक गुप्ता, कामता प्रसाद, संजीव, रमेश, ओमकार, हनीफ, रामपाल, महेश, विशाल, रामसरन, रामचंद्र, जितेंद्र, सोमपाल, सचिन, राकेश, रामकिशन, अजय, सूरज, अंशुल, रामप्रकाश, जगदीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed