Pilibhit News: अवंतीबाई इंटर कॉलेज में छात्रा को सांप ने डसा, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
पीलीभीत के वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक छात्रा को सांप ने डस लिया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज की एक छात्रा को सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर कॉलेज स्टाफ ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर चकरतीरथ निवासी किसान सियाराम की बेटी प्रीती शहर के आवंतीबाई इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। प्रीती शहर में ही किराये पर रहकर पढ़ाई करती हैं।
सोमवार को कॉलेज में प्रार्थना के बाद प्रीती बाथरूम के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में उसका पैर सांप पर पड़ गया। सांप ने उसे पैर में डस लिया। प्रीती ने शोर मचाया तो अन्य छात्राएं वहां पहुंचीं। कुछ ही देर में प्रीति बेहोश हो गई।
छात्रा की हालत में सुधार
छात्राओं ने शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। स्कूल शिक्षिका सुनीता ने बताया कि इलाज के बाद अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर है।
इधर, बेटी को सांप काटने की सूचना पर अभिभावक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बता दें कि आवंतीबाई कॉलेज के पीछे काफी पेड़ पौधे लगे हैं। यहां कोई आता जाता भी नहीं है। काटने के बाद सांप उसी तरफ निकल गया। घटना के बाद छात्राओं में दहशत है।