फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gave fake information about train overturning, GRP caught the youth

Pilibhit News: ट्रेन पलटने की दी फर्जी सूचना, जीआरपी ने युवक पकड़ा

Sun, 14 Sep 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gave fake information about train overturning, GRP caught the youth
पीलीभीत। ट्रेन पलटने की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को जीआरपी ने सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 10:52 बजे एक शरारती युवक ने डायल 112 नंबर के माध्यम से सूचना दर्ज कराई कि पीलीभीत जिले में एक ट्रेन अचानक से पलट गई है। डायल 112 पर ट्रेन पलटने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कॉल को रेल अफसर व अन्य जगहों को ट्रांसफर किया गया। इसके बाद विभाग सक्रिय हो गया।

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी लग गई। इसके बाद जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस टीम की मदद से युवक की तलाश शुरू की। जानकारी में पता चला कि युवक पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र रामसरन बताया। युवक ने बताया कि उसने मजाक में यह सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि युवक ने मजाक में ऐसे ही कॉल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed