फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gave edge to Hindutva and sought blessings to win all four seats

हिंदुत्व को धार दी और चारों सीटें जीतने के लिए मांगा आशीर्वाद

Fri, 31 Dec 2021 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Gave edge to Hindutva and sought blessings to win all four seats
जनविश्वास यात्रा के मंच से संबोधन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को जिले की चारों सीटें भाजपा की झोली में फिर डालने के लिए हिंदुत्व धार दे गए। साथ ही विधायकों के कार्य को सराहा। विकास कार्य भी गिनाए और चारों विधानसभा सीटों में जीत के लिए आशीर्वाद ले गए।
विज्ञापन

जोश भरे माहौल में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सुबह से ही लोग जुटना शुरू हो गए थे और दोपहर 12 बजे तक ड्रमंड कॉलेज का मैदान भर गया। मोदी-योगी के जयकारों की गूंज तो सभा शुरू होने से पहले ही हो रही थी। मुख्यमंत्री जब बोलने को मंच पर आए तो भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ उन्होंने हिंदुत्व को धार देने के इरादे जाहिर कर दिए लेकिन शुरूआत विकास की सौगात से की। विपक्ष पर वार किए। सपा, बसपा और कांग्रेस का नाम लिया। आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। बोले- जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया। चारों सीटें जीत गईं। जनप्रतिनिधियों ने आपके काम की पैरवी की। विकास योजनाओं को लागू कराया। मेडिकल कॉलेज समेत तमाम योजनाएं जिले को मिल गईं। एक बार फिर जिले की चारों विधानसभा सीटों को भाजपा की झोली में डालने के लिए जनता आशीर्वाद मांगा? जनसभा स्थल की भीड़ का अंदाज भी ऐसा था कि योगी गदगद हो गए और पीलीभीत की जनता को धन्यवाद देकर गए। अपने भाषण में भाजपा के चारों विधायकों के कार्य को सराहा। साथ ही जिले में लागू की गई विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 380 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण आज किया गया है। किस क्षेत्र के लिए कौन की परियोजनाएं दी गईं। इसका उल्लेख करते हुए उन्होंने बीसलपुर, पीलीभीत से भी खुद को जोड़ा। साथ ही यह भी कहा कि पूरे जिले में ही नहीं प्रदेश में भी विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

हिंदुत्व को ऐसे दी धार
....हमने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया। देश की आन-बान- शान पर किसी ने गुस्ताखी तो उसे डबल इंजन की सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का निर्णय हो या फिर भव्य राम मंदिर बनाने का मामला है। किसी से छिपा नहीं है। हम कोई काम चोरी छुपे नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed