फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gaurav won in running, Anshika in high jump, Abhishek won in shot put.

Pilibhit News: दौड़ में गौरव, ऊंची कूद में अंशिका, गोला फेंक में अभिषेक ने मारी बाजी

Thu, 12 Oct 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gaurav won in running, Anshika in high jump, Abhishek won in shot put.
गांध्री स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स  प्रतियोगिता में दौंड़ में भाग लेती छात्राएं । संवाद
पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर बृहस्पतिवार को गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत दौड़, लंबी कूद, ऊंचीकूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, भानु यादव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में ज्योति पंत प्रथम, उषा गंगवार द्वितीय, 100 मीटर बालिका दौड़ में प्रियांशी प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में हरिश्चंद्र प्रथम, दीपांशु द्वितीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में निशा प्रथम रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अर्जुन प्रथम, गौरव द्वितीय रहे। 1500 मीटर बालिका वर्ग में रोली प्रथम और ज्योति द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, सूरज द्वितीय, बालिका वर्ग में रोली प्रथम, शगुन पाल द्वितीय रहीं। इसी तरह 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में फरदीन प्रथम, रोहित द्वितीय, 400 मीटर बालिका वर्ग में निशा प्रथम, रेनू द्वितीय रहीं। बालक वर्ग ऊंची कूद में गौरव प्रथम, प्रत्यक्ष द्वितीय, बालिका की ऊंची कूद में अंशिका प्रथम, सुहानी द्वितीय रहीं। भाला फेंक में अभिषेक प्रथम, पुनीत द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की गोला फेंक में प्रतीक्षा प्रथम, खुशबू द्वितीय रहीं। बालिका वर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

की भाला फेंक में रूबी प्रथम, अपूर्वा द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की गोला फेंक में अभिषेक प्रथम, विजय द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की लंबी कूद में छाया प्रथम, शगुन पाल द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की लंबी कूद में अबी प्रथम, प्रध्यक्ष द्वितीय रहे।

जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। निर्णायक मंडल में कोच अविनाश चंद्र, दयावती, प्रगति सिंह, महेश कुमार, आकाश, रामबहादुर आदि रहे। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, आबकारी निरीक्षक डॉ. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

गांध्री स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स  प्रतियोगिता में दौंड़ में भाग लेती छात्राएं । संवाद

गांध्री स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स  प्रतियोगिता में दौंड़ में भाग लेती छात्राएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed