फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gas sabsidi per dm huye sakht

खाता लिंक न करने वालों की बंद होगी गैस सप्लाई

Wed, 28 Jan 2015 11:34 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 28 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
gas sabsidi per dm huye sakht
डीएम ओएन सिंह ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर डीबीटीएल एवं सप्लाई की
विज्ञापन
समीक्षा की। डीएम ने गैस कनेेक्शन को बैंक से लिंक न करने वाले उपभोक्ताओं की सप्लाई रोकने के आदेश दिए। बैंक में अनुपस्थित रहने वाले एजेंसी स्वामियों का भी जवाब तलब किया गया है।
कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति की समीक्षा की। इसमें पूरनपुर माधौटांडा रोड पर रुरिया स्थित मैसर्स राज इंडेन ग्रामीण गैस वितरक, बिलसंडा की तुलसा गैस सर्विस, शेरपुर की नफीस गैस सर्विस, टिकरी की तोमर गैस सर्विस के प्रोपराइटर के उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब तलब किया। डीबीटीएल की समीक्षा में जिले की स्थिति अच्छी न होने पर डीएम ने गंभीरता से लिया और गैस कनेक्शन बैंक खातों से संबद्ध न करने वाले उपभोक्ताओं की सप्लाई रोकने के निर्देश दिए। बीसलपुर, शेरपुर गैस वितरक की लगातार शिकायतें मिलने पर उन्होंने सुधार की चेतावनी दी। बैठक के दौरान शहर के मीना गैस एजेंसी के प्रोपराइटर प्रेमपाल गंगवार ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में आधार कार्ड लिंक होने में दिक्कत आ रही है जिसपर डीएम ने सहकारी बैंक के सचिव से बात कर समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी गैस एंजेसी संचालकों से नए आवेदनों के लिए अलग रजिस्टर बनाने और क्रमवार गैस कनेक्शन जारी करने की हिदायत दी। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, एलडीएम केडी नौटियाल के अलावा कंपनियों के जिला समन्वयक व गैस एंजेसियों के प्रोपाइटर, पाटर्नर और प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed