फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gas leakage

कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया का रिसाव होने पर मची खलबली

Wed, 01 Jul 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
gas leakage
पीलीभीत। बाजार से सटे घनी आबादी वाले इलाके में कोल्ड स्टोरेज के एक पाइप से अमोनिया गैस का रिसाव होने पर खलबली मच गई। बर्फ खरीदने पहुंचे कुछ लोगों ने इसका पता लगने पर यूपी 112 नंबर पर सूचना दी। कुछ ही देर में एएसपी, सीओ सिटी पुलिस और दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पेच ढीला मिला तो उसे कस दिया गया। एएसपी ने सीएफओ को प्रकरण का संज्ञान लेकर सुरक्षा मानकों की चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से गैस चौराहा से यशवंतरी देवी मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर श्याम कोल्ड स्टोरेज है। यहां पर गैस पाइप का एक पेच ढीला हो गया। इससे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वहां पर कई लोग बर्फ लेने पहुंचे हुए थे। अजीब महक आने पर उन्हें कुछ अटपटा सा लगा। खतरे का अंदेशा भांपकर लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 नंबर पर दी। गैस रिसाव से जुड़ी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल टीम को भी बुलाया गया। पड़ताल करने के बाद एक पेच ढीला मिला। उसे कसने के बाद रिसाव होना बंद हो गया। एएसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज स्वामी को नोटिस देने के साथ ही वहां पर सुरक्षा के लिहाज से इंतजाम परखने के निर्देश सीएफओ को दिए गए हैं। शहर में एक अन्य कोल्ड स्टोरेज में भी एहतियातन चेकिंग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed