फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gas distribution connections camp

गैस कनेक्शन मिलने से लोगों को होगा लाभ

Mon, 21 Sep 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 21 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
gas distribution connections camp
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव में ईधन की समस्या को दूर करने के लिए गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे जहां लोगों को सुविधा होगी वहीं जंगल भी सुरक्षित रहेंगे।
टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बसे गांव के लोगों को गैस कनेक्शन देने के लिए केंद्रीय मंत्री ने प्रयास किया था। इन प्रयासों पर इंडियन ऑयल की ओर से जिले में चार स्थानों पर दो दिवसीय गैस कनेक्शन कैंप लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने माला कॉलोनी में लगे कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कुछ उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन के अभिलेख और रेग्यूलेटर भी बांटे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सभी घरों में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें बीपीएल परिवार से गैस सिलेंडर की सिक्योरिटी नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि गैस से खाना बनाने पर घर तसे साफ सुथरा रहेगा ही, धुएं से होने वाली बीमारियों से भी बचाव होगा। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के मरौरी, बसंतपुर, सहजना, बल्देवपुर, जौनापुरी, ललपुरिया, बिलगवां में जनसभाएं कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जन धन योजना व मुद्रा योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खातों का संचालन करते रहने का आह्वान किया।
इस दौरान पीआरओ रंजीत कुमार, प्रतिनिधि एमआर मलिक, चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, प्रवक्तानंद, बाबूराम पासवान, संजय सिंह गंगवार, प्रमोद अग्रवाल, देवेंद्र सिंह टोनी, ताराचंद्र रामनरेश वर्मा, लेखराज भारती, रेखा परिहार, अजय गुप्ता, निरोध बिहारी, सुधांशू, विनय कुमार, निर्भय सिंह मौजूद रहे।

जिला पहुंचने पर किया स्वागत
पीलीभीत पहुंचने पर खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसमें अश्वनी कुमार, जेएस परिहार, टीटू चौहान, पप्पू पंडित, प्रदीप मिश्रा, विनोद अवस्थी, सतनाम सिंह, संतोष गुप्ता, सोनू वाल्मीकि, बब्लू वर्मा, दीपक पांडेय, भूपराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed