फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ganesh ji

गणपति..अगले बरस फिर जल्दी आ

Fri, 13 Sep 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
ganesh ji
पीलीभीत। शहर के रामलीला मैदान और राजाबाग कॉलोनी से गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन यात्राएं धूमधाम से निकालीं गईं। गाजे-बाजे के साथ भक्त गुलाल उड़ाते हुए शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्रीगणेश चौथ मेला संचालन समिति की ओर से शाम करीब चार बजे रामलीला मैदान से भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें भगवान गणेश के अलावा सीता-राम, हनुमान, राधा-कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां सजाईं गई। यात्रा में शामिल भक्त गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर थिरकते चल रहे थे। यात्रा रामलीला मैदान से डिग्री कॉलेज चौराहा, सुनगढ़ी , गैस चौराहा, मेन मार्केट, सुनहरी मस्जिद, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा होती हुई ब्रहमचारी घाट पहुंची। वहां पर बनाए गए अस्थायी जलाशय में पूजन के बाद गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इधर, राजाबाग कॉलोनी से भी विसर्जन यात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से होती हुई विसर्जन यात्रा ब्रहमचारी घाट पहुंची और बप्पा के उद्घोष लगाते हुए भक्तों ने मूर्ति विसर्जन किया। गुलाल और फूलों की होली खेली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर वीरेंद्रपाल सिंह, रुपेश मिश्र, महेंद्र गंगवार, सौरभ, मयंक आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व पंडित हरीश चंद्र तिवारी ने हवन कराया। 21 किलो लड्डू का भोग लगा, जिसका प्रसाद भक्तों ने ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त इंतजाम रहे।
विज्ञापन


सड़कों पर लग गया जाम, फंस गए राहगीर
बप्पा की विसर्जन यात्रा को लेकर वैसे तो तमाम व्यवस्था की गई थी, लेकिन जिस मार्ग पर यात्रा पहुंची वहां पर जाम लग गया। दरअसल, सड़क पर दोनों तरफ दुकानों के सामने सामान रखा था। वाहन खड़े थे। ऐसे में विसर्जन यात्रा के पहुंचते ही निकलने की जगह भी न बची। राहगीर इसमें फंसकर रह गए। पुलिस ने मशक्कत कर जाम में फंसे लोगों को दूसरे रास्तों से गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed