{"_id":"5f6794aadd6748d36fedc817e5f2a773","slug":"gandhi-was-a-divisional-stadium-taekwondo-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी स्टेडियम में हुई मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी स्टेडियम में हुई मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
Pilibhit
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली मंडल की ताईक्वांडो टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में सोमवार को गुरुनानक पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनापुर शाहगढ़ के तत्वावधान में मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस जेके वर्मा ने शिजाक (कोरियन शब्द) से किया। बालक बालिकाओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर 19, 17 व 14 वर्ष के विभिन्न भारवर्ग के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। टीमों का चयन नेशनल ताइक्वांडो रेफरी अजयपाल सिंह, अनिल कुमार, स्टेट रेफरी रेनू कुमारी, नेशनल रेफरी शलभ अग्रवाल, देवेंद्र कुमार,्र शोभित कुमार सिंह, देवेंद्र अवस्थी, महजबी खान, अनमता खान, सत्यप्रकाश, लियाकत अली, प्रतिभा गंगवार, हरद्वारीलाल ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव श्यामा कुमार, सह सचिव डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रशांत सक्सेना, राजेश शुक्ला, नरेंद्र ङ्क्षसह, शशिबाला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन टीमों का हुआ चयन
- जूनियर वर्ग बालक (अंडर 17)- मितुल यादव, रोहित शर्मा, सनी कुमार, इरफान (सभी बदायूं), सुमित सिंह शाहजहांपुर, हितेश, रजत सिंह, अर्जुन मौर्य (सभी बरेली) व धीरज कश्यप पीलीभीत।
विज्ञापन
- जूनियर वर्ग बालिका (अंडर 17)- नैना साहू, अंकिता श्रीवास्तव, नेहाबी, रवीनारानी (सभी बदायूं), जया बरेली व वैष्णवी मौर्य पीलीभीत।
- सब जूनियर बालक (अंडर 14)-आदित्य प्रजापति, हर्ष कटियार, अंकित शर्मा, अमोध पाठक, शिवम कश्यप (सभी पीलीभीत), रोहित कुमार शाहजहांपुर।
- सब जूनियर बालिका (अंडर 14)- मुस्कान, कशिश दुबे, कृष्णा गुप्ता, गौरी शर्मा, सोनाली, नीतू (सभी बदायूं) व निवेदिता पीलीभीत, दिव्या शुक्ला शाहजहांपुर।
- सीनियर बालिका (अंडर 19)- मोना भारती, सारिका भारती (बरेली), रियांशी, कशिश, अंबिका सिंह, शिवांगी गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा (सभी बदायूं)।
- सीनियर बालक (अंडर 19)- पवन श्रीवास्तव, रचित मौर्य, विवेक गुप्ता (सभी पीलीभीत), ललित यादव, अभिमन्यू, सहदेव राजपूत (सभी बदायूं) व सुनील सिंह बरेली।