{"_id":"57e027314f1c1b223aa83495","slug":"gainer-for-farmers-to-diversify-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘ज्यादा फायदे के लिए खेती में विविधता लाएं किसान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ज्यादा फायदे के लिए खेती में विविधता लाएं किसान’
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
कृषि मेला
- फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग ने ‘आत्मा’ के तहत मरौरी बीज गोदाम पर कृषि निवेश मेले का आयोजन किया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने कृषि एवं इससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
स्टेशन रोड स्थित राजकीय बीज गोदाम पर मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य ऋषिपाल वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि किसान विभागीय योजनाएं और वैज्ञानिकों की सलाह से सीमित क्षेत्रफल और कम लागत में अधिक उत्पादन लें। इससे खुद की समृद्धि के साथ देश में भी खाद्यान्न की उपलब्धता बढ़ेगी। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने कहा कि इस समय लाही की बुवाई का समय है। क्षेत्र के लिए पीटी 303 और पीटी 07 किस्म की लाही और मसूर की आईपीएल 81 की बुवाई करें। डॉ. लीना सेठी ने दहलन, तिलहन की खेती अपनाने पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने आम का बाग लगाने एवं पुराने बागों को पुनर्जीवित करने की अपील की।
रेशम निरीक्षक रमाशंकर वर्मा ने खेतों की मेड़ों पर शहतूत के पेड़ लगाकर अतिरिक्त आमदनी लेने की अपील की। डिप्टी पीडी राजकुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। तकनीक प्रबंधक प्रदीप कुमार मिश्रा ने कृषकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील करते हुए, पंजीकरण का तरीका समझाया। इस मौके पर सीएल वर्मा, राजवीर सिंह, महेश वर्मा, पीपी सिंह, संजीव पटेल, हरद्वारीलाल, इंद्रपाल, मदन सिंह, बसंतलाल, हरिनंदन गंगवार, देशराज, ध्रुव सिंह, भगवानदास गंगवार, आसेराम, झांझनलाल, लालता प्रसाद, नंदलाल, जगदीश, श्रीकृष्ण आदि मौजूद रहे।