फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ,Fruit seller hanging from noose after dispute with wife

पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर लटककर फल विक्रेता ने की आत्महत्या

Wed, 03 Aug 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
,Fruit seller hanging from noose after dispute with wife
मृतक शिवम का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मोहल्ला देशनगर के शिवम (25) अपनी पत्नी रीना के साथ सुनगढ़ी मोहल्ला में किराये के मकान में रहता था। सोमवार को उसका किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया था। नाराज होकर युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिता मनोहर लाल ने बताया कि उनका पुत्र शिवम फल की दुकान लगाता था। दो साल पहले ही उसकी शादी एकता नगर कॉलोनी निवासी रीना से हुई थी। शादी के छह माह बाद ही शिवम अपनी पत्नी रीना के साथ सुनगढ़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगा था। पति-पत्नी में अक्सर किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे शिवम ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। मनोहर लाल का कहना है कि उन्हें रात साढ़े 11 बजे बेटे की मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान रीना कमरे के बाहर कुछ दूरी पर बैठी थी। पुलिस या उन्हें घटना की जानकारी देने के बजाय उसने दामाद को फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद ने रात में उन्हें सूचना दी तब वह घर पहुंचे। मनोहर लाल का आरोप है कि अगर रीना घटना के दौरान शोर मचा देती तब भी आस पड़ोस के लोग आ जाते और शिवम की जान बच सकती थी। बहरहाल परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed