फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Friendship should be like Shri Krishna and Sudama: Baijanti

Pilibhit News: जांच के लिए नासिक की प्रिंटिंग प्रेस में भेजे जाएंगे नकली नोट

Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Friendship should be like Shri Krishna and Sudama: Baijanti
जांच के लिए नासिक की प्रिंटिंग प्रेस में भेजे जाएंगे नकली नोट
विज्ञापन

- पांच फरवरी को जनपद के गजरौला में एसटीएफ ने कार से बरामद किए थे नोट
- न्यूरिया के दो युवकों समेत चार को भेजा गया था जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गजरौला में एसटीएफ ने बीते दिनों दस हजार के नकली नोट बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ का दावा था कि पकड़े गए आरोपियों के पास से नकली प्रिंट करे हुए नोट मिले हैं। पुलिस सच्चाई का पता करने के लिए इन नोटों को नासिक की प्रिंटिंग में भेजेगी।

पांच फरवरी को एसटीएफ बरेली की टीम ने गजरौला पुलिस के साथ पूरनपुर के पास एक कार की घेराबंदी की थी। एसटीएफ का दावा है कि तलाशी लेने पर 500-500 और 200-200 के नोट बरामद हुए थे। टीम को करीब दस हजार रुपये के नकली नोट मिले थे। कार में सवार जनपद के न्यूरिया क्षेत्र के मनोज और चिंतन राय के अलावा थाना बिलासपुर के अशोकनगर निवासी देवब्रत बाछाड और रुद्रपुर के मुखर्जीनगर जगतपुर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया था। बकौल एसटीएफ, पकड़े गए युवकों ने पश्चिमी बंगाल से नकली नोट लाने की बात कही थी। हालांकि एसटीएफ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं दिखा सकी थी। आरोपियों के पास से बरामद हुए मोबाइल में नकली नोट बनाने की वीडियो भी मिली थी। गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चारों का चालान कर दिया गया था। उधर, गजरौला पुलिस बरामद नोट के मामले में जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर प्रभाष चंद्र ने बताया कि नकली नोट मामले में बरामद किए गए नोटों को परीक्षण के लिए नासिक प्रिंटिंग प्रेस भेजा जा रहा है। वहां से मिली रिपोर्ट के बाद विवेचना को अंतिम रूप दिया जाएगा। अब तक की विवेचना में कोई नया तथ्य नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed