{"_id":"61eab77e6b03a74bc5747151","slug":"free-treveling-to-tet-student-pilibhit-news-bly473161111","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी अभ्यर्थियों देनी होगी स्वत: प्रमाणित प्रवेश पत्र की छाया प्रति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी अभ्यर्थियों देनी होगी स्वत: प्रमाणित प्रवेश पत्र की छाया प्रति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज में मुफ्त सफर करने को मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की स्वत: प्रमाणित छाया प्रति परिचालक को देनी होगी। प्रवेश पत्र की छाया प्रति नहीं देने पर सुविधा नहीं मिले सकेगी। बुधवार को सभी परिचालकों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
जिले में 28 नवंबर को टीईटी की परीक्षा अचानक निरस्त हो गई थी। इसके बाद शासन की ओर से दोबारा परीक्षा होने पर अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा देने की घोषणा की गई थी। अब दोबारा परीक्षा 23 जनवरी को नियत की गई है। 17 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। इसको लेकर परिवहन निगम ने रोडवेज बसों से अभ्यर्थियों को सफर निशुल्क कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवहन निगम के स्टेशन इंचार्ज दीनानाथ से सभी परिचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार अभ्यर्थियों को निशुल्क में यात्रा कराएंगे। इसमें 22 जनवरी की रात 12 बजे से 23 जनवरी की रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए यात्रा के दौरान अभ्यर्थी को स्वत: प्रमाणित प्रवेश पत्र की छाया प्रति परिचालक को देनी होगी। छाया प्रति नहीं देने पर अभ्यर्थी को किराया देना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
000
13550 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जिले में 23 जनवरी को 17 केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा होगी। इसमें सुबह दस से साढ़े 12 बजे की पॉली में 8296 प्राथमिक और दूसरी पॉली ढाई बजे से पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के 5254 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 13550 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
000
वर्जन
टीईटी की परीक्षा के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की छायाप्रति स्वयं प्रमाणित कर परिचालक को देनी होगी। परीक्षा के दिन 24 घंटे तक यात्रा निशुल्क रहेगी। - दीनानाथ स्टेशन इंचार्ज
----------