{"_id":"5f78d63e8ebc3e9b8337780a","slug":"fraud-in-petrol-pump-pilibhit-news-bly422076228","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 लीटर पेट्रोल डलवाकर भागे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 लीटर पेट्रोल डलवाकर भागे कार सवार
विज्ञापन
जहानाबाद में पेट्रोल पंप पर इस कार में सवार युवकों ने की थी जालसाजी।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे चार कार सवारों ने पहले टंकी फुल करा ली। जब पंप कर्मचारी ने पेमेंट मांगा तो उन्होंने एटीएम कार्ड से पेमेंट करने की बात कही। पंप कर्मचारी मशीन लेकर आया तो इतने में वह चकमा देकर कार लेकर भाग गए। पंप कर्मचारियों ने कार का दूर तक पीछा किया, मगर कार सवार उसके हत्थे नहीं आए। इस मामले में पुलिस को पंप मालिक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कस्बे में हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर शाम एक कार पेट्रोल डलवाने पंप पर पहुंची। उस कार में चार युवक सवार थे। एक युवक ने कार से नीचे उतरकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से टंकी फुल करने को कहा। कर्मचारी ने कार की टंकी फुल कर दी। पंप कर्मचारी के मुताबिक कार में 39 लीटर पेट्रोल ही आ पाया। जब उसने पेट्रोल के रुपये मांगे तो उनमें से एक युवक ने कार्ड से पेमेंट करने की बात कही। उसने मशीन लाकर उसे कार्ड लगाने के लिए दे दी। कार सवारों में से एक एटीएम कार्ड निकालकर मशीन में लगाने का नाटक करने लगा। इसी बीच पेट्रोल पंप कर्मचारी दूसरे वाहनों में तेल डालने में व्यस्त हो गया। तभी कार सवार बिना रुपये दिए ही मशीन फेंककर भागने लगे। कार सवारों को भागता देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह चकमा देकर फरार हो गए। कर्मचारी ने मामले की सूचना पेट्रोल पंप मलिक को दी। कोतवाली प्रभारी हरीश वर्धन ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। कार फतेहपुर की बताई जा रही है। पंप मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।