फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four lakh rupees were swindled in the name of selling a plot

Pilibhit News: प्लॉट बेचने के नाम पर हड़प लिए चार लाख रुपये

Sat, 06 Jul 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 06 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were swindled in the name of selling a plot
पीलीभीत। व्यावसायिक प्लॉट बेचने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से चार लाख रुपये हड़प लिए। समझौते की समयसीमा पूरी होने के बाद भी जब आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई तो पीड़ित ने तहकीकात की। जांच में पता चला कि दिखाए गए प्लॉट का मालिक कोई और है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रामलीला रोड मंडी निवासी दीपक सक्सेना ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसे व्यावसायिक प्लॉट की आवश्यकता थी। शहर के ही मोहल्ला शारदा कॉलोनी वार्ड नंबर 10 निवासी प्रदीप कश्यप व रिंकू कश्यप से उसकी जान पहचान थी। दोनों ने मझोला कस्बे में रोड पर 125 वर्ग गज का प्लॉट दिखाया। 10 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

सौदे में उक्त दो व्यक्तियों के अलावा खटीमा के बनगवां निवासी जसकरन उर्फ बनिया चौधरी, नीरज उर्फ चरनजीत, न्यूरिया के गांव टोडरपुर निवासी फुरकान व जीशान भी शामिल थे। 20 मार्च 2022 को उसने पिता के खाते से दो लाख रुपये निकालकर प्रदीप को उसके घर जाकर दिए। प्रदीप ने प्लॉट मालिक के बाहर होने की बात कहकर छह माह बाद रजिस्ट्री कराने का वादा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह बाद उक्त लोगों ने प्लॉट मालिक की तबीयत खराब होने की बात कहकर दो लाख रुपये और ले लिए। समय पूरा होने के दो-तीन माह बाद भी न तो रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये वापस किए। परिचित होने के चलते उसने बयाने की रकम से संबंधित कोई लिखा-पढ़ी नहीं कराई थी। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने ने जो प्लॉट दिखाया था, उसका मालिक कोई और था। वह प्लॉट भी बिकाऊ नहीं था। उसके साथ धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि रुपये मांगने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed