{"_id":"1ede8b14af2c1a7cebc46dc4ba76065f","slug":"foundation-day-and-greenery-celebrated-teej-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाउंडेशन-डे व हरियाली तीज मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाउंडेशन-डे व हरियाली तीज मनाया
Pilibhit
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य कुमार तनय महिला संगठन की सदस्याओं ने फाउंडेशन-डे और हरियाली तीजोत्सव धूमधाम से मनाया।
शहर के कुमार तनय भवन में रविवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महासभा की अध्यक्ष आशिमा गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इसमें गौरांग समेत अन्य बच्चों ने डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अनीता व चंद्रप्रभा ने लघु नाटक पेश कर वाहवाही लूटी। शिप्रा और जूली ने मोनोएक्टिंग कर सभी को हतप्रभ कर दिया। अन्य गेम्स भी हुए, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
अध्यक्ष अनीता वैश्य ने सभी को फाउंडेशन डे व तीज की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नीलम गुप्ता, वीना, शीला, अनीता, संगीता, ऋचा, मंजुला, सुनीता, शिवानी, क्षमा, अंजना, रानी, अर्चिता, ममता, कल्पना, अल्का, निशा, मंजू आदि मौजूद रहीं।
इनरव्हील ने भी मनाया तीजोत्सव
इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में शहर के एक होटल में रविवार को तीजोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। नृत्य संगीत का भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जुलाई और अगस्त माह में जन्में सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया गया और उन्हें उपहार सौंपे गए। इस मौके पर कैलाश छाबड़ा, नीता मोदी, मंजू बख्शी, रोशी अग्रवाल, सुमन गुप्ता, सुमन अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मोनिका बंसल आदि मौजूद रहीं।