{"_id":"594928d54f1c1b02318b477c","slug":"forest-officer-can-not-get-the-courage-to-go-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके वन अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके वन अफसर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके वन अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर के लगातार हो रहे हमलों से लोगों आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को घटना स्थल पर जमा ग्रामीणों का आक्रोश देख वनविभाग के अफसर एवं कर्मचारी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। महोफ रेंज में बैठकर वन अफसर पल-पल की जानकारी लेते रहे। मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ सदर मोर्चा संभाले रहे। टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में यह 14वीं घटना है जबकि इस क्षेत्र में पांचवीं घटना है। अभी दो रदिन पूर्व ही इसी क्षेत्र के रूपपुर मरौरी निवासी केवल प्रसाद को बाघ ने मार डाला था। एक दिन बाद ही एक और घटना होने से ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण बार बार डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। गुस्सा इतना था कि गालियां तक दे रहे थे और यदि कोई वनकर्मी मौके पर पहुंच जाता तो हमला निश्चित था। इसकी सूचना मिलने पर वनविभाग के अफसर मौके पर जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। इस बीच भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह व सीओ सदर धर्मसिंह ने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों, प्रधान, मृतक के घरवालों से कई बार अलग अलग वार्ता की। इस दौरान एसडीएम ने वनाधिकारियों से भी मुआवजे को लेकर वार्ता की। वार्ता के बाद एसडीएम ने घरवालों को वनविभाग और राजस्व प्रशासन की ओर से 10 का मुआवजा दिलाने और जंगल की तार फेसिंग के लिए बजट मिलते ही काम शुरू कराने का आश्वासन देकर दिया। इसके बाद वह लोग शव का पंचनामा कराने को राजी हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा जा सका।
विज्ञापन