फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest Minister Arun Kumar Wolves should be shot if they are not caught

बहराइच में भेड़ियों का आतंक: वन मंत्री बोले- अगर नहीं पकड़े जाते हैं तो गोली मार देनी चाहिए

Tue, 03 Sep 2024 07:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 07:31 PM IST
सार

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बहराइच में हमलावर छह भेड़ियों को ड्रोन से चिह्नित किया गया था, जिसमें से टीम ने प्रयास कर चार भेड़ियों को पकड़ लिया है। दो भेड़ियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अगर नहीं पकड़े जाते हैं तो गोली मार देनी चाहिए। 

विज्ञापन
Forest Minister Arun Kumar Wolves should be shot if they are not caught
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले में भेड़ियों के हमले से लोग दहशत में हैं। भेड़ियों ने बहराइच प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इसे लेकर चिंता में हैं। उन्होंने इन घटनाओं को नियंत्रित करने, वन्यजीव को पकड़ने एवं आवश्यकतानुसार आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यहां तक न पकड़ने जाने पर भेड़ियों को मारने के भी आदेश दिए गए हैं। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अगर भेड़िये नहीं पकड़े जाते हैं तो गोली मारने का आदेश बिल्कुल सही है। 

विज्ञापन


मंगलवार को पीलीभीत पहुंचे वन मंत्री ने कहा कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए टीमें जुटी हैं। अब तक चार भेड़िये पकड़ने जा चुके हैं। दो और भेड़िये हैं, जिनको पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। कई टीमें लगाई गई हैं, फिर भी भेड़िये हमले कर रहे हैं। अभी बीते दिन ही भेड़िये ने एक बच्ची को मार दिया। अगर भेड़िये नहीं पकड़े जाते हैं तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए।
विज्ञापन

  
कलक्ट्रेट परिसर में समीक्षा बैठक के बाद वन मंत्री अरुण कुमार ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बहराइच में हमलावर छह भेड़ियों को ड्रोन की मदद से चिह्नित किया गया था। जिसमें से टीम ने प्रयास कर चार भेड़ियों को पकड़ लिया है। दो भेड़ियों को पकड़ने के प्रयास जारी है। पहले उन्हें पकड़ने के हर मुमकिन प्रयास किए जाएंगे। न पकड़े जाने पर भेड़ियों को गोली मार देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed