{"_id":"66d6cf2dd71ae606de0c7484","slug":"forest-minister-arun-kumar-held-a-review-meeting-in-pilibhit-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वन मंत्री अरुण कुमार ने की समीक्षा बैठक, मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के प्रयासों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वन मंत्री अरुण कुमार ने की समीक्षा बैठक, मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के प्रयासों की ली जानकारी
Tue, 03 Sep 2024 02:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:26 PM IST
सार
समीक्षा बैठक में डीएफओ मनीष सिंह ने वन मंत्री अरुण कुमार को वन्यजीवों से संबंधित जानकारी दी। वन मंत्री ने इस दौरान बाघ मित्रों से बातचीत की।
विज्ञापन
गांधी सभागार में हुई समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पीलीभीत जनपद में मंगलवार को वन विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को जानकारी ली। इस दौरान अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने फसल कटने के दौरान वनकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्तिथ गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएफओ मनीष सिंह ने वन मंत्री को वन्यजीवों से संबंधित जानकारी दी। वन मंत्री ने इस दौरान बाघ मित्रों से बातचीत की। साथ ही उनके कार्यों के बारे में पूछा। उन्होंने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए अब तक किए गए प्रयासों और कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में वन्यजीव के हमले से संबंधित सर्वाधिक घटनाएं गन्ने की फसल कटने के दौरान होती हैं। इसके लिए गन्ना विकास विभाग के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाया जाता है। उन्होंने जंगल से सटे इलाकों में 750 लाइटें लगाए जाने की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए जंगल से सटे गांवों में फसल कटने के दौरान वनकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन