फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   forest department team rescued python trapped on a tree in Pilibhit

Pilibhit: यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Tue, 02 Jul 2024 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 07:04 PM IST
सार

कस्बा दियोरिया में जंगल से सटे मैना देवी के घर में मंगलवार को एक अजगर आ गया। बच्चों से ईंट-पत्थर फेंके तो वह पेड़ पर चढ़ गया। ऊपर जाकर टहनी में फंस गया। पेड़ पर सांप लटका देखकर लोगों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
forest department team rescued python trapped on a tree in Pilibhit
पेड़ पर लटका अजगर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया में मंगलवार को एक मकान के पीछे झाड़ियों में विशालकाय अजगर पहुंच गया। उसे देख लोगों के होश उड़ गए। गांव के बच्चों ने अजगर पर ईंट-पत्थर फेंके तो अजगर यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर ऊपर जाकर अजगर टहनी में फंस गया। इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दी गई। इस पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


दियोरिया वन रेंज के अंतर्गत गांव के पूरब वन चौकी के समीप दियोरिया निवासी मैना देवी के मकान के पीछे झाड़ियों में विशालकाय अजगर आ गया। बताया गया कि वहां गांव के बच्चे खेलते हुए पहुंच गए। उनकी नजर अजगर पर पड़ी तो डर गए। झाड़ियों से दूर खड़े होकर बच्चों ने अजगर पर ईंट-पत्थर फेंके। इस पर अजगर रेंगते हुए पेड़ पर चढ़ गया। ऊपर जाकर पेड़ की टहनी में उलझ गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर ग्रामीण जुट गए। काफी प्रयास करने के बाद भी सांप वहां से निकल नहीं सका। घटना की सूचना वन क्षेत्राधिकारी लल्लन स्वरूप दीक्षित को हुई। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी दीक्षित मय स्टाफ के मौके पर जा पहुंचे। पेड़ में उलझे सांप को एक रस्सी के सहारे बमुश्किल निकाला। रेस्क्यू करने के बाद अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed