फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest accommodation prohibited animals recovered

वन विभाग के आवास से प्रतिबंधित पशु बरामद

Wed, 21 Oct 2015 11:08 PM IST
पीलीभीत/माधोटांडा।
पीलीभीत/माधोटांडा। Updated Wed, 21 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशु तस्करी का सनसनी खेज मामला पुलिस ने पकड़ा है। बाइफरकेशन में वनकर्मियों के आवास में छापा मारकर चार पशु बरामद किए हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है वनकर्मी पशु तस्करी से जुड़े हैं। हालांकि पुलिस अभी मामला दर्ज न कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ पूरनपुर को मुखबिर ने सूचना दी कि बाइफरकेशन में तैनात वनकर्मी जिन आवासों में रहते हैं उनमें से एक आवास में पिछले तीन दिनों से प्रतिबंधित पशु बंद हैं जिन्हें कसाइयों के साथ बेचने की तैयारी है। इस पर सीओ ने एसओ माधोटांडा को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसओ ने दरोगा सतेंद्र सिंह व एससीपी सूबेदार सिंह को टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने वनकर्मियों के आवास में छापा मारा तो उसमें चार प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। मौके पर मौजूद फॉरेस्टगार्ड नवीन सिंह थापा का बयान रिकार्ड कर पशुओं को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह भी थाने पहुंचे और उन्होंने एसओ को बताया कि यह पशु उन्होंने बरामद किए थे जिन्हें वह स्वयं पुलिस को सौंपने वाले थे। फिलहाल मामला काफी संदिग्ध है और बाइफरकेशन में इसकी काफी चर्चा है। लोगों का कहना है वनकर्मी पिछले कई महीनों से पशु तस्करी में जुड़े हैं।

तस्करों से पशुओं को पकड़कर स्थानीय कसाइयों के हाथ बेचा जा रहा है।
000
बाइफरकेशन में वनकर्मियों के आवास से चार प्रतिबंधित पशु बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है साथ ही उच्चाधिकारियों से भी राय मशविरा किया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विवेक त्रिवेदी, थानाध्यक्ष
000
बाइफरकेशन में वनविभाग का कोई आवास नहीं है। वहां कैनाल कॉलोनी है। मैं इस समय बाहर हूं और वनकर्मियों के आवास से पशुओं के बरामद होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
-कैलाश प्रकाश, डीएफओ टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed