फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   forbidden to enter the mosque

दावत-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों का मस्जिदों में आना मना, लगे पोस्टर

Fri, 08 Jul 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
forbidden to enter the mosque
पीलीभीत। उदयपुर की घटना के तार दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े होने की चर्चाएं आम हो गईं। चार दिन पहले आस्तान-ए-आलिया हशमतिया ने संगठन से लोगों के दरगाह में आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब शहर की मस्जिदों के गेट पर पाकिस्तानी तंजीम दावत-ए-इस्लामी के लोगों का मस्जिद में आना मना है के पोस्टर लगाए गए हैं। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर काजी मौलाना जरताब रजा खां ने चार दिन पहले बयान जारी किया था। इसमें कहा था कि यह पाकिस्तानी तंजीम है। प्रदेश सरकार को इस संगठन की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। भारत के साथ दुनिया के कई मुल्कों में संगठन सक्रिय है। संगठन जिले से ही लाखों रुपये का चंदा जमा करता है। जिले में भी कई मदरसे संचालित हैं। अब इस संगठन से जुड़े लोगों के लिए मस्जिदों में पाबंदी लगाई गई है। मस्जिदों की दीवारों पर लगे पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed