{"_id":"6276c10ff4beb57aab2c97cc","slug":"football-coach-former-national-player-arvind-dies-in-accident-pilibhit-news-bly484058659","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल कोच और नेशनल खिलाड़ी रहे अरविंद्र देवल की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल कोच और नेशनल खिलाड़ी रहे अरविंद्र देवल की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
अरविंद देवल फाइल फोटो
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम के पूर्व फुटबॉल कोच और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे अरविंद देवल (45) की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। टनकपुर हाईवे पर मझोला जाते वक्त उनकी बाइक को सामने से आ रहे टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया है।
अरविंद देवल तीन बार इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता खेले थे। इसके बाद 2001-02 एनआईएस कोच बने। वर्ष 2010- 2017 तक गांधी स्टेडियम में फुटबॉल के अस्थायी कोच रहे। पीलीभीत के अलावा वह बरेली, बिजनौर व अन्य जिलों में भी कोचिंग दे चुके हैं। उनका निवास भी गांधी स्टेडियम के सामने हैं। इन दिनों वह मझोला के एक निजी स्कूल में बतौर खेल शिक्षक पद पर कार्यरत थे। शहर से रोज ही उनका मझोला आना-जाना होता था। शनिवार सुबह भी वह अन्य दिनों की तरह स्कूल के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे मझोला जाते वक्त टनकपुर हाईवे पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर लगे हेलमेट के भी परखचे उड़ गए। सिर पर गहरी चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उनकी शिनाख्त की। राहगीरों ने ही उनके परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। टाटा मैजिक वाला वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसके बाद शव परिजन को सौंप दिया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। बता दें कि अरविंद अपने पीछे पत्नी शशिलता और दो बच्चे वासु देवल (15) जिगिशा देवल (7) वर्ष को छोड़ गए हैं। तीन भाइयों में अरविंद सबसे छोटे थे।
खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों में शोक की लहर
पीलीभीत। शनिवार की सुबह खेल प्रेमियों के लिए बुरी खबर लेकर आई जब पता लगा कि फुटबॉल कोच अरविंद देवल की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह स्टेडियम अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों और अन्य लोगों ने अरविंद देवल को श्रद्धांजलि दी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल देव और सचिव सुरेश कौशल ने इसे फुटबॉल खेल के लिए बड़ी क्षति बताया। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि अरविंद देवल पीलीभीत में कई वर्षों तक कोच रहे। उनके गुजरने से खेल जगत को धक्का लगा है। स्टेडियम की ओर से उनको श्रद्धांजलि दी गई है।
विज्ञापन
शोक में बंद रहा स्कूल
मझोला। एसके पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक अरविंद देवल शनिवार को स्कूल की टीम लेकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने खटीमा जाने वाले थे। इसलिए वह सुबह जल्दी पीलीभीत से चले थे लेकिन हादसा हो गया। इससे स्कूल में खिलाड़ी और शिक्षक दुखी हो गए। शोकसभा कर स्कूल को बंद कर दिया गया। संवाद