{"_id":"56ec43be4f1c1b50248b52a7","slug":"following-the-leaders-took-office-oath-of-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुखों ने ली पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुखों ने ली पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी सातों नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख एवं बीडीसी सदस्यों को पद, गोपनीयता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। मरौरी और बरखेड़ा में राज्यमंत्री हेमराज वर्मा और पूरनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती व विधायक पीतमराम मौजूद रहे।
मरौरी ब्लाक में हुए समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने क्षेत्र पंचायत की नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और लगन से विकास कार्य कराने की अपील की। उन्होंने कहा सरकार से पंचायतों में विकास कार्य के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। वह अपने स्तर से भी और धन दिलवाने का प्रयास करेंगे। शपथग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक हुई। इस मौके पर राज्यमंत्री की मां, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, छत्रपाल वर्मा, मोतीराम, राजू सोनकर, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, एडीओ आभास कुमार, पवन शुक्ला, संजय तोमर, धर्मेन्द्र भदौरिया आदि मौजूद थे।
बरखेड़ा। ब्लाक परिसर में हुए समारोह में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश प्रसाद ने ब्लाक प्रमुख अनीता राना को एवं ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद बीडीसी की पहली बैठक हुई। यहां राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, सोमपाल राना, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञान प्रकाश गंगवार, लाखनलाल, राजेश गंगवार, चेयरमैन जमील अहमद, राजू पाठक, अश्वनी सिंह, बीडीओ ऋषिपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
ललौरीखेड़ा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रवीन सिंह गंगवार को और ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर बीडीओ ऋषिपाल सिंह, दिग्विजय सिंह, ओपी गंगवार, देवेंद्र पाल, महेेंद्र गंगवार, मोहम्मद यासीन, मुन्ने मियां आदि थे।
पूरनपुर। ब्लाक परिसर में हुए समारोह में एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने सभी का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र के चहूंमुुखी विकास का वादा किया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष आरती, विधायक पीतमराम, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, बाबा मक्खन सिंह, रिजवान उर्फ बब्बू, दुष्यंत शुक्ला, अवधेश शर्मा, मोहन सिंह, अजमेर सिंह छीना, बीडीओ सतीश पांडेय, एडीसीओ हरेंद्र सिंह पांगती, सुमन गुप्ता, हर्ष गुप्ता, महेंद्र मिश्र, रामगिरीश मिश्र, हाजी रियाजतनूर खां मझले, हरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह चौहान, तौफीक अहमद कादरी सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी डॉ. सत्यपाल शर्मा ने किया।
बीसलपुर। ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में सीवीओ डॉ. आरके गुप्ता ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार को और ब्लाक प्रमुख ने नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को पद, गोपनीयता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह की अध्यक्षता बीडीओ सीके श्रीवास्तव व संचालन एडीओ रूपलाल ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम बीपी सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, जिला पंचायत सदस्य शोभना कुमारी, तौलेराम गंगवार, रत्नेश गंगवार, आफताब आलम, दिवाकर बाजपेई सहित कई प्रधान मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक हुई। जिसमें निर्माण कार्य, इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक कराने सहित कई प्रस्ताव पास हुए।
बिलसंडा। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुमन यादव कडो जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, एसडीएम बीपी सिंह, बीडीओ डा. विवेकानंद, अशीष सक्सेना, लक्ष्मी सक्सेना, राकेश प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, महेश यादव, एसओ जितेंद्र यादव सहित कई लोग थे।
अमरिया। ब्लाक में हुए कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने ब्लाक प्रमुख कौसर जहां को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बीडीओ अभिषेक शुक्ला, असलम जावेद सहित कई लोग थे।