फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood situation in Pilibhit due to rising water level of deoha river

UP Floods: देवहा नदी में छोड़ा गया 51 हजार क्यूसेक पानी, पीलीभीत के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

Fri, 15 Aug 2025 02:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 02:28 PM IST
सार

मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से देवहा नदी में उफान आ गया है। इससे शहर और उससे सटे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन
Flood situation in Pilibhit due to rising water level of deoha river
गांव नाव कूड़ के पास उफान पर बह रही देवहा - फोटो : संवाद

विस्तार

ड्यूनी डैम से देवहा नदी में बृहस्पतिवार रात 51 हजार क्यूसेक पानी पास किया गया। इससे पीलीभीत जिले में देवहा नदी उफना गई। शहर और उससे सटे इलाके बाढ़ की जद में आ गए हैं। शुक्रवार को निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा। बाढ़ के खतरे से लोगों की बेचैनी बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद ड्यूनी डैम में पानी का दबाव बढ़ गया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही डैम से देवहा नदी में पानी पास किया जाने लगा। रात तक 51 हजार क्यूसेक पानी पास होने से देवहा नदी में उफनाने लगी थी। फिलहाल नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जा रही है।  
विज्ञापन


प्रशासन ने जारी किया अलर्ट 
लगातार बढ़ रहे देवहा नदी के जलस्तर के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। तहसील सदर की टीम ने शहर और आसपास के निचले इलाकों में पहुंचकर लोगों को नदी के किनारे न जाने समेत जरूरी सामान को सुरक्षित करने के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ की जद में ये इलाके
ड्यूनी डैम से पानी छोड़े जाने के बाद शहर के बेनी चौधरी, फीलखाना इलाके बाढ़ की जद में आ गया है। हालांकि अभी आबादी क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचा है। इसके अलावा शहर से सटे चंदोई नावकूड़ मार्ग पर पानी चलने लगा है। नावकूड़ गांव के निकट नदी की धार तेज हो गई है। इससे गांव निवासी डोरीलाला,रामचरन,शेर सिंह, माखन लाल, हीरा लाल आदि ग्रामीणों के घर नदी की जद में हैं। ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यहां नदी 20 फुट दूरी पर बह रही है।

55 हजार क्यूसेक पर बिगड़ जाती है स्थिति
शहर से सटे इलाके से गुजरने वाली देवहा नदी में वैसे तो 35 हजार से अधिक पानी आने पर निचले इलाकों में जलभराव की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन 55 हजार क्यूसेक पानी पास होने के बाद स्थिति बिगड़ जाती है। पिछले साल आई बाढ़ के बाद देवहा नदी में 56 हजार क्यूसेक तक पानी पास हुआ था। जिसके बाद शहर के आधे हिस्से में जलभराव की स्थिति बदतर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed