फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   flood alert issue due to water level of Sharda river started rising again in pilibhit

UP: पीलीभीत में फिर उफनाई शारदा... हजारा व शास्त्रीनगर में भरा पानी, कटान होने से नदी में समाए खेत; अलर्ट जारी

Sat, 23 Aug 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 01:03 PM IST
सार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते पीलीभीत जिले में शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। शनिवार को बनवसा बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी का प्रवाह तेज हो गया है। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान भी शुरू हो गया है। किसानों की जमीन नदी में समा रही है।  

विज्ञापन
flood alert issue due to water level of Sharda river started rising again in pilibhit
शारदा का जलस्तर बढ़ने से हो रहा कटान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

वनबसा बैराज से शारदा में शनिवार को कई चरणों में पानी छोड़े जाने से नदी उफना गई। पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव हजारा और शास्त्रीनगर में पानी भर गया। खेत और रास्ते जलमग्न हो गए। अलर्ट जारी कर लोगों को नदी किनारे न जाने, जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील की गई। गांव खिरकिया बरगदिया के समीप नदी ने तेजी से कटान शुरू किया है।

शनिवार को शारदा में वनबसा बैराज से सुबह 10 बजे 1.42 लाख क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 1.59 लाख क्यूसेक, शाम चार बजे 1.37 लाख क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। शारदापार के गांव हजारा और शास्त्रीनगर की आबादी में तीन फिट तक बाढ़ का पानी भर गया।

विज्ञापन

खेत, रास्तों पर तीन से चार फिट तक पानी का बहाव शुरू हो गया। डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज होने पर अलर्ट जारी कर लोगों को नदी किनारे न जाने, जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई। नदी उफनाने से सुतिया नाले से गांव खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट की ओर पानी का बहाव तेजी से होने से गांव के रघुनाथ के खेत के समीप जंगल की जमीन पर तेजी से कटान शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

नदी में समाए खेत
कटान करती हुई नदी रघुनाथ और उसके समीप के खेतों की ओर तेजी से बढ़ रही है। गांव ढक्काचांट की विद्यावती के खेत में कटान शुरू होने पर शनिवार को उसकी करीब पौन एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना की लहलहाती फसल नदी में समा गई।

विद्यावती की पिछले साल भी एक एकड़ से अधिक जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा गई थी। उनके पति हरीशंकर ने शनिवार को एसडीएम से मुआवजा दिलाने की मांग की। तहसीलदार हसीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि स्थिति अभी सामान्य है। हालांकि डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज होने पर अलर्ट जारी किया गया है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

कलीनगर तहसील प्रशासन ने भी किया अलर्ट
कलीनगर क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद तहसील प्रशासन भी अलर्ट हुआ। एसडीएम महिपाल सिंह ने क्षेत्रीय राजस्व टीम को नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्वकर्मियों ने नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी देते हुए किनारे की ओर न जाने की सलाह दी। एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम को लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed