फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five vehicles seized for overloading

Pilibhit News: ओवरलोडिंग पर पांच वाहन सीज

Sat, 06 Jul 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 06 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles seized for overloading
वाहन के अभिलेख देखते एआरटीओ।स्रोत: विभाग
पीलीभीत। नियमों को तोड़कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को चले अभियान में एआरटीओ ने पांच वाहनों को सीज कर दिया। 3.27 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित गोल्डन फ्लावर स्कूल की तीन स्कूली बसों का भी चालान किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पीलीभीत पूरनपुर मार्ग पर गुजर रहे वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक माल ले जाते पांच वाहनों को पकड़ा गया। इन वाहनों में से तीन में रेता, बजरी गिट्टी भरी थी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए पांचों वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पांचों वाहनों पर 3.27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के बसें संचालित मिलने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि आठ से 22 जुलाई तक स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने के साथ फिटनेस कैंप भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed