फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five thousand arms license not online yet

पांच हजार शस्त्र लाइसेंस अभी ऑनलाइन नहीं

Wed, 15 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 15 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले के करीब पांच हजार शस्त्र धारकों ने अभी भी अपने लाइसेंस का डेटा ऑनलाइन नहीं कराया है। यदि 31 मार्च तक डाटा ऑनलाइन नहीं होता है तो शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।शस्त्र धारकों का डेटा बेवसाइट पर अपलोड कर ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया पिछले करीब दो साल से चल रही है जो 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इस दौरान जिले के लगभग 17 हजार शस्त्र धारकों में से 12 हजार इसकी प्रक्रिया पूरी कर डाटा ऑनलाइन करा लिया है। लेकिन लगभग पांच हजार शस्त्र धारकों का डेटा अभी भी ऑनलाइन नहीं हुआ है। डेटा ऑनलाइन न कराने वाले शस्त्र धारकों का लाइसेंस स्वत: निरस्त माना जाएगा। इस बावत डीएम ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कैसे ऑनलाइन होगा डाटा
डाटा ऑनलाइन कराने को शस्त्र धारकों को एक आवेदन फार्म के साथ एक आईडी, दो फोटो, शस्त्र लाइसेंस की छाया प्रति कलक्ट्रेट स्थित शस्त्र विभाग में जमा करना होगी। डेटा ऑनलाइन होते ही कंप्यूटर एक आईडी जारी करेगा जिसे शस्त्र लाइसेंस पर अंकित किया जाएगा। इस आईडी नंबर के माध्यम से ही देश के किसी भी कोने में कंप्यूटर पर शस्त्रधारक की डिटेल देखी जा सकती है।
विज्ञापन

जिले के सभी शस्त्रधारकों का डेटा ऑनलाइन किया जाना है। इसके लिए शासन ने 31 मार्च तक की तिथि निर्धारित की है। इसके बाद बचे शस्त्रधारकों के लाइसेंस निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed