फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five people including the company director booked for not paying rent in Pilibhit

Pilibhit News: कंपनी के निदेशक समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट, पांच लाख रुपये किराया न चुकाने पर हुई कार्रवाई

Sat, 11 Oct 2025 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 06:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के परियोजना अधिकारी की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने कंपनी के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने अनुबंध के बावजूद पांच लाख रुपये किराया नहीं चुकाया है। 

विज्ञापन
Five people including the company director booked for not paying rent in Pilibhit
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के साथ तीन वर्ष के किराये के अनुबंध के बावजूद पांच लाख रुपये किराया न चुकाने पर थाना न्यूरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। निगम के परियोजना अधिकारी की तहरीर पर बरेली जिले की एक कंपनी और उसके निदेशक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम बरेली के परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नारायण सिंह, निदेशक मैसर्स शुभकीर्ती प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड निवासी शहामतगंज, कोतवाली नवाबगंज, जिला बरेली व उनके सहयोगी दुष्यंत कुमार निवासी देवरनिया (बरेली), रोहताश कुमार निवासी पृथ्वीपुर (बरेली), सतीशचंद्र निवासी आनंदपुरम, नवाबगंज (बरेली) और खातून बेगम निवासी उधरनपुर, नवाबगंज (बरेली) ने जुलाई 2024 में टांडा विजैंसी, न्यूरिया स्थित बीज गोदाम तीन वर्ष की अवधि के लिए किराये पर लिया था।
विज्ञापन


अब तक जमा नहीं किया किराया 
समझौते के अनुसार, उन्हें 2000 क्विंटल बीज के लिए 42,000 रुपये प्रतिमाह किराया और 18 प्रतिशत जीएसटी देना था। परियोजना अधिकारी के अनुसार इन लोगों ने केवल जुलाई 2024 का किराया ही जमा किया, जबकि अगस्त 2024 से जून 2025 (11 माह) तक का कुल 5,45,160 रुपये किराया अब तक जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कई बार मौखिक और लिखित रूप से भुगतान की मांग की गई, लेकिन आरोपी पक्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान हुआ और अनुबंध की शर्तों का भी उल्लंघन हुआ। थाना प्रभारी गायत्री यादव ने बताया कि परियोजना अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed