फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   five animals burnt alive due to fire in cattle shelter

पशुशाला में आग लगने से पांच पशु जिंदा जले

Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
five animals burnt alive due to fire in cattle shelter
पीलीभीत। घर के बाहर बनी पशुशाला में शुक्रवार आधी रात के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी होते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हादसे में तीन अलग अलग पशुशाला में बंधे पांच पशु जिंदा जल गए। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शनिवार को एसडीएम कलीनगर ने राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी रामभजन, करनलाल का मकान आसपास में है। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार रात घर के बाहर बंधे मवेशियों चारा डालने के बाद परिजन में आकर सो गए। रात करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पशुओं में आग लग गई। आग की लपटे उठने पर जागे परिजन आनन फानन में बाहर पहुंचे। शोर शराबे पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन आग का विकराल रूप होने के चलते सफलता नहीं मिल सकी। हादसे में रामभजन की एक भैंस, एक भैंसा और करन लाल का एक भैंस, एक गाय के अलावा एक बछिया की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद एसडीएम कलीनगर ऋषि कांत राजस्व कानूनगों दीनदयाल और क्षेत्रीय लेखपाल दीपक सागर के साथ मौके पर पहुंचे। शाहगढ़ पुलिस जानकारी जुटाने पहुंची। हादसे का कारण जानने के साथ अन्य जानकारी जुटाई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एसडीएम ऋषि कांत ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई। लेखपाल को नियमानुसार रिपोर्ट बनाकर भेजने के आदेश दिए गए है। मवेशियों की आगजनी से मौत होने के शासनादेश के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। थाना प्रभारी गौरव बिनोई ने बताया कि जानकारी पर पुलिस मौके पर गई। थाने में इत्तेफाकिया सूचना दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed