फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   First befriended the girl student, now she is saying five lakhs otherwise I will make the obscene photo viral

पहले छात्रा से दोस्ती की, अब कह रहा पांच लाख तो वरना अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा

Fri, 22 Apr 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
First befriended the girl student, now she is saying five lakhs otherwise I will make the obscene photo viral
पीलीभीत। बीए की छात्रा से दोस्ती के बाद आरोपी ने धोखाधड़ी से उसके फोटो हासिल कर लिए। अब आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा है कि अगर उसने पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वह अश्लील फोटो वायरल कर देगा। आरोपी ने सॉफ्टवेयर के जरिए छात्रा के फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बना दिए। आरोपी छात्रा की बहन को भी बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह बीए की छात्रा है। दो साल पहले एक अज्ञात नंबर से फोन आया। रॉंग नंबर बता कर फोन काटा तो दोबारा आ गया। इस तरह दोनों में बात होने लगी। धीरे धीरे युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। दो साल तक दोनों के बीच फोन से वार्ता होती रही। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा से ओटीपी पूछकर अपने मोबाइल पर उसका व्हाट्सएप चालू कर लिया। आरोपी ने छात्रा के फोटो और उसके रिश्तेदारों के नंबर हासिल कर लिए।
विज्ञापन

अब आरोपी छात्रा से पांच लाख की रकम मांग रहा है। नहीं देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवक का भाई दारोगा है और छात्रा के भाई को दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। आरोपी युवक ने छात्रा के फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बना दिए और रिश्तेदारों को भेजने शुरू कर दिए। उसकी बहन के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर चलाने लगा। उसे भी लगातार बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इससे वह कॉलेज भी नहीं जा पा रही है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया छात्रा की तहरीर पर जिला मुरादाबाद के राजा नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed