{"_id":"61b263df81826851c65097d0","slug":"firing-pilibhit-news-bly4687447151","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरपकड़ करने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरपकड़ करने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांव रूपपुर कमालू के खेतों में गोमांस तस्करों के छिपे होने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पहुंची टीम पर तस्करों ने फायर झोंका दिया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए तीन को मौके से पकड़ लिया, जबकि दो चकमा देकर फरार हो गए। तीनों का चालान कर दिया गया।
शासन के निर्देश पर इन दिनों पुलिस वांछित आरोपियों की धड़पकड़ में जुटी है। मंगलवार रात सुनगढ़ी पुलिस को मुखबिर से गांव रूपपुर कमालू के खेतों में पांच तस्करों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर एसआई जगदीप सिंह मलिक, एसआई परविंदर सिंह, सिपाही उपेंद्र कुमार, अंकित कुमार, रोशनलाल, भानुप्रकाश शर्मा की टीम गोमांस तस्करों को पकड़ने के लिए गांव रुपपुर कमालू के खेतों में पहुंची।
गांव से दो मीटर दूर चकमार्ग तिराहे से गांव की ओर गन्ने के खेत किनारे पेड़ के पास से पांच लोग बाहर निकले। आवाज देने पर उन लोगों ने पुलिस टीम पर पर फायर झोंक दिया। खुद को सुरक्षित करते हुए रवि उर्फ रबिया, निवासी तालगांव थाना निगोही शाहजहांपुर, जाने आलम निवासी मीरपुर वाहनपुर थाना बीसलपुर पीलीभीत, आरिफ निवासी मेवा सरपापुर थाना फरीदपुर बरेली को मौके से दबोच लिया। जबकि दो भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से दो तमंचा 12 बोर, 315 बोर, एक खोका कारतूस 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर, एक खोका 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक छुरी, प्लास्टिक के कट्टे में एक गड़ासा, एक छुरी, तीन रस्सी, प्लास्टिक बोरा आदि सामान मिला है। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि तीन को मौके पर गिरफ्तार कर चालान किया गया है। दो फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।