{"_id":"6089ad978ebc3e8dac37d019","slug":"fire-pilibhit-news-bly445243159","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनी गांव में दो छप्परों में लगी आग, एक की मौत, आठ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनी गांव में दो छप्परों में लगी आग, एक की मौत, आठ झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। किशनी गांव में दो छप्परों में अचानक आग लग गई। भीतर सो रहे परिवार पर जलता छप्पर गिरा तो चीख पुकार मच गई। आग की लपटों के बीच परिवार वाले घिर गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने छप्पर के पीछे की दीवार काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनी निवासी छेदालाल ने बताया कि वह और उसके भाई नन्हेलाल मजदूरी करते हैं। दोनों छप्पर डालकर परिवार समेत रहते हैं। मंगलवार रात आठ बजे खाना खाकर सभी सो गए। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। जलता छप्पर सो रहे परिवार के सदस्यों पर गिरने लगा। इससे सभी झुलस गए और आंख खुल गई। बाहर निकलने को रास्ता नहीं था। शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। कुछ ही देर में ग्रामीण जमा हुए और छप्पर के पीछे की दीवार काटकर झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान भाई नन्हेलाल (28) फंस गए और उनकी मौत हो गई। नन्हेलाल की पत्नी राजरानी (26), पुत्र अभिषेक (2), आरसी (सात माह), सबसे छोटा भाई श्रीपाल, श्रीपाल की पत्नी नेहा, सबसे छोटा भाई नरेश कुमार, भतीजी पांच वर्षीय क्रांति, मां मुन्नी देवी गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल टीम और कोतवाली पुलिस भी आ गई। फिर बमुश्किल आग पर काबू किया जा सका। हालांकि तब तक घरेलू सामान जल चुका था। झुलसे लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी बीसलपुर भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग पड़ोसी रामेश्वर दयाल कश्यप के छप्पर तक भी पहुंच गई थी। उसके यहां गाय, बछड़ा, बछिया की जलकर मौत हुई। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की सूचना मिलने पर बुधवार को तहसीलदार ध्रुवनारायण टीम के साथ गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी जुटाई। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने भी गांव पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया। तहसीलदार को औपचारिकताएं पूरी कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने को कहा। पुलिस ने ग्रामीण का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। तहसीलदार ने बताया कि आग लगने की वजह पता नहीं लग सकी है। हादसे की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार को मुआवजे की संस्तुति कर दी गई है।