फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire on SBI Office

शॉर्ट सर्किट से एसबीआई मुख्य शाखा में लगी आग, फर्नीचर जला

Sun, 02 May 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fire on SBI Office
पीलीभीत। शॉर्र्ट सर्किट से निकली चिंगारी के बाद एसबीआई मुख्य शाखा में आग लग गई। बंद बैंक की खिड़कियों से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सीएफओ दमकल की दो गाड़िय़ों को लेकर मौके पर पहुंचे और फिर खिड़कियों के रास्ते दमकल कर्मियों को अंदर प्रवेश कराकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। हादसे में बैंक प्रबंधन ने अभी अपने नुकसान की रिपोर्ट दमकल विभाग को नहीं दी है। फिलहाल परिसर में बनाए जा रहे लोन सेक्टर के फर्नीचर जलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शहर के नौगवां चौराहा के पास एसबीआई की मुख्य शाखा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आसपास रहने वालों ने बैंक की खिड़कियों धुआं निकलता देखा। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग जमा हो गए। बैंककर्मियों के नंबर पर हादसे की सूचना देने के साथ ही दमकल टीम को भी फोन किया गया। मामला बैंक से जुड़ा था लिाहाजाकुछ ही देर में सीएफओ विश्वजीत बनर्जी दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। बैंक के अफसर-कर्मचारी भी आ गए थे। धुआं अधिक होने पर एक गाड़ी को पीछे की तरफ लगाया, जबकि दूसरी को सामने की तरफ। फिर दमकल कर्मी दीवारों पर चढ़कर ऊपर पहुंचे और फिर खिड़कियों के शीशे तोड़कर भीतर प्रवेश किया। वहां पीछे की तरफ बनाए गए लोन सेक्शन में रखा फर्नीचर जल रहा था।
विज्ञापन

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया।
नुकसान को लेकर फिलहाल बैंक की ओर से कोई तस्वीर साफ नहीं की गई है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि लोन सेक्टर में आग लगी थी। चूंकि अभी इसमें अभिलेख शिफ्ट नहीं किए गए थे। सिर्फ फर्नीचर रखा हुआ था। उसी में आग लग गई थी, वही फर्नीचर जला है। बाकी कोई खास नुकसान नहीं बताया गया। उधर, सीएफओ ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने की वजह से पीछे की तरफ लगी आग आगे नहीं बढ़ सकी थी। उसे मौके पर पहुंचकर काबू कर लिया गया। प्रथम दृष्टया कोई खास नुकसान अभी बैंक की ओर से नहीं बताया गया है। उनसे हादसे में हुए नुकसान की जानकारी मांगी गई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed