फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire filed against boy.

Pilibhit News: प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक ने की दो लाख रुपये की जालसाजी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 03 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire filed against boy.
पीलीभीत। प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक ने दो लाख रुपये की जालसाजी कर ली। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम पिपरा वाले नंबर दो निवासी हरस्वरूप ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि उसकी पहचान रामसरन वर्मा पुत्र रामलाल निवासी रामनगर कॉलोनी बरहा थाना सुनगढ़ी से कचहरी में हुई थी। उसने रामसरन से प्लॉट की जरूरत होने की बात कहकर प्लॉट दिखाने के लिए कहा। आरोपी ने खुद को प्लॉटिंग का काम करने वाला बताकर बरहा रोड पर लायंस बाल विद्या मंदिर के सामने एक 100 गज का प्लॉट दिखाया और कीमत 13 लाख रुपये होने की बात कही। सौदा नौ लाख रुपये में तय कर दो लाख रुपये एडवांस में मांगे। इस पर 24 अगस्त 2024 को उसने अपनी बहन वीरमति के सामने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए। इसकी मोबाइल में रिकॉर्डिंग करके फोटो भी लिया।

तय समय सीमा के बाद भी बैनामा नहीं कराया। दबाव डालने पर पहले तो टालमटोल की। बाद में आरोपी ने न तो प्लॉट का बैनामा कराया और न ही रुपये वापस किए। चार मई 2025 को उसने बरहा रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी से रुपये मांगे तो उसने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तमंचा दिखाकर धमकाया और पांच हजार रुपये भी उससे छीन लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed