{"_id":"5f0dfbfe8ebc3e639b72012a","slug":"fir-on-rape-case-pilibhit-news-bly4127528110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने दुष्कर्म पीड़िता से जुटाई जानकारी, आरोपी पर एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने दुष्कर्म पीड़िता से जुटाई जानकारी, आरोपी पर एफआईआर के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी डाकघर के लिपिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुनगढ़ी पुलिस के मामला टरकाने के बाद एसपी से हुई शिकायत पर सीओ सिटी ने पीड़िता को बुलाकर जानकारी जुटाई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शहर की एक युवती ने बीते दिनों एसपी को दिए शिकायती पत्र में बरेली निवासी मुख्य डाकघर के लिपिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि जनवरी में उसकी मुलाकात लिपिक से हुई थी। इसके बाद से वह कई बार मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित किराए के मकान पर ले गया और वहां शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। बाद में 10 लाख रुपये आदि की मांग रख दी और बिना बताए छुट्टी लेकर घर चला गया। फिर शादी से मना कर धमकी देना शुरू कर दी। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पर भी आरोपी से सांठगांठ का आरोप लगाया था। इस मामले में सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने पीड़िता को बुलाकर जानकारी जुटाई। उसके बयान लिए गए। इसके अलावा एक टीम ने पीड़िता के बताए मकान पर जाकर आरोपी के बारे में छानबीन की। सीओ ने बताया कि मामले में सुनगढ़ी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।