फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR lodged against the state president of Hindu Yuva Vahini in Pilibhit

Pilibhit News: हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सिख समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

Sat, 17 May 2025 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 May 2025 05:20 PM IST
सार

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
FIR lodged against the state president of Hindu Yuva Vahini in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में सिख समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टिप्पणी को लेकर शनिवार को सिख समाज के लोग बिलसंडा थाने पहुंचे और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


थाना माधोटांडा के गांव नौरंगाबाद निवासी सुखदेव सिंह की ओर से साइबर सेल थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रसारित हो रही है। इसमें मनीष कश्यप नाम के व्यक्ति जो खुद को प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा वाहनी व जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल पीलीभीत बताते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर की पोस्ट में सिख समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। लोगों में आक्रोश है। इसको लेकर सिख समाज के लोगों ने सीओ सिटी से मिलकर शिकायत की। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में तीन हजार सिखों का धर्मांतरण... नेपाल सीमा पर चल रहा बड़ा 'खेल'; घरों पर बना ये निशान
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्र टिप्पणी को लेकर शनिवार को बिलसंडा स्थित एक गुरुद्वारा में समाज के लोग एकत्र हुए। बैठक के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और एसओ सिद्धांत शर्मा से मिलकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष गौरव शुक्ला ने पत्र जारी कर मनीष कश्यप का संगठन से कोई भी सबंध न होने की बात कही। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed