फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR filed against 11 people for freeing a theft accused

Pilibhit News: चोरी के आरोपी को छुड़ाने के मामले में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Aug 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 28 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against 11 people for freeing a theft accused
पूरनपुर। चोरी के आरोपी को छुड़ाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के घर की महिला, पुरुषों समेत छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम गांव धर्मापुर की है। गांव मुजफ्फरनगर निवासी किसान रंजीत सिंह के घर में 25 जुलाई की शाम दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 20 तोला सोने के जेवरात और 26 हजार की नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर 30 जुलाई को गांव धर्मापुर निवासी राजू और उसके साथी गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी यशपाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन

अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंगलवार शाम चोरी के आरोपी गांव धर्मापुर निवासी छत्रपाल के घर होने की सूचना पर दरोगा वरुण राना, प्रदीप मलिक और कांस्टेबल मनीष यादव गांव पहुंचे। पुलिस टीम ने घर के बाहर खड़े आरोपी छत्रपाल को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए धक्कामुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस की पकड़ से छूटते ही आरोपी भाग गया। महिलाओं के विरोध पर पुलिसकर्मी अपनी मोटरसाइकिलें छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए थे।

पुलिस ने मामले में दरोगा वरुण राना की ओर से आरोपी छत्रपाल के भाई इतवारी लाल, बुद्धा, उसकी पत्नी रेनू, राजू की पत्नी पीरो, इतवारी की पत्नी क्रांति, रूपा और पांच अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दूसरे दिन भी आरोपी छत्रपाल और उसे छुड़ाने के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed