{"_id":"5f7367748ebc3e9bba211464","slug":"film-city-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4215755129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में फिल्म सिटी बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में फिल्म सिटी बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर पीलीभीत में फिल्म सिटी बनाने के लिए मांग पत्र सौंपा। नोएडा से सस्ती जमीन मिलने और क्षेत्र का विकास होने के तर्क देकर सर्वे कराने की मांग की।
विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि पीलीभीत में 23 प्रतिशत जमीन पर वन हैं। वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र शारदा सागर डैम, टाइगर रिजर्व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी छवि बनाए हुए है। ऐतिहासिक गोमती नदी का उद्गम स्थल है। शाहगढ़ में राजा बेनू का किला है। सिरसा जंगल में बाबा इकोहत्तनाथ मंदिर है। इसके अलावा तमाम ऐसे स्थल हैं जो फिल्म शूटिंग के लिए उपयुक्त और बेहतरीन दृश्यों से परिपूर्ण हैं। विधायक ने बताया कि वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने चूका स्पॉट सहित क्षेत्र के कई प्रमुख स्थलों की चर्चा की और कहा कि चूका स्पॉट तो वह भी घूम चूके हैं। अभिनेता राजपाल यादव से भी उनकी मोबाइल पर बात हुई है। राजपाल भी शीघ्र पीलीभीत में फिल्म सिटी बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। संवाद