फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   File sent to officers, if approved then construction of bus station will start

Pilibhit News: अफसरों को भेजी फाइल, स्वीकृति मिले तो शुरू हो बस अड्डे का निर्माण

Sat, 30 Aug 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 30 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
File sent to officers, if approved then construction of bus station will start
पीलीभीत। रोडवेज डिपो पर जगह कम होने के कारण बसों के संचालन में परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए पीलीभीत डिपो के अफसरों ने टनकपुर हाईवे स्थित दियूनी केसरपुर के पास जगह चिह्नित की है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर व अन्य दस्तावेज पूरे कर फाइल विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी है। अफसरों से हरी झंडी मिलते ही इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की एकता सरोवर चौराहे से ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर रोडवेज डिपो का संचालन हो रहा है। रोडवेज डिपो पर पर्याप्त जगह न होने के कारण यहां पर यात्री भी कम पहुंच रहे हैं, वहीं डिपो पहुंचने वाली बसों को सड़क के दोनों और खड़ा किया जा रहा है। इससे इस मार्ग पर जाम की भी स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

शासन से पत्राचार के बाद जगह देखने को अधिकारियों को दिशा निर्देश मिले। इसके बाद बीसलपुर मार्ग पर जगह चिह्नित की गई। इसके बाद टनकपुर मार्ग स्थित दियूनी केसरपुर मार्ग पर जगह देखी गई। विभागीय कार्य पूर्ण होने के बाद अब फाइल को उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश होते ही जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया निरीक्षण के बाद विभागीय दस्तावेज पूरे कर फाइल अफसरों को भेज दी है। आदेश आने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed