फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Figures begin again in wheat procurement

गेहूं खरीद में फिर शुरू हो गई आंकड़ेबाजी

Sun, 14 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 14 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
 गेहूं खरीद में आंकड़ेबाजी का खेल शुरू हो गया है। व्यापारियों और बिचौलियों के पास जमा गेहूं को सरकारी अभिलेखों में चढ़ाकर खरीद का प्रतिशत बढ़ा जाया जा रहा है। शायद यही कारण है कि जहां 40 दिन में मात्र 44 हजार मीट्रिक टन गेहं खरीद हुई थी वह चार दिन में एकाएक बढ़कर 58 हजार मीट्रिक टन हो गई। सरकारी गेहूं खरीद के नाम पर हर साल बड़ा गोलमाल जिले में होता रहा है। कागजों में माल को इधर से उधर कर सरकारी खरीद बढ़ाई जा रही है। सरकारी खरीद के आंकड़े ऐसे समय में बढ़ रहे हैं जबकि किसान के पास गेहूं लगभग समाप्त हो गया है। प्रारंभ में जब तक किसान के पास गेहूं था तब तक अव्यवस्थाओं एवं नमी की मात्रा अधिक बताकर खरीद नहीं की गई। अब जबकि किसानों का गेहूं व्यापारियों, आढ़तियों एवं बिचौलियों के पास पहुंच गया है तो खरीद बढ़ रही है। आकड़ेबाजी का ही कमाल है कि जहां एक अप्रैल से 10 मई तक 40 दिन में मात्र 44 हजार मीट्रिक टन थी वह चार दिन में बढ़कर 58 हजार मीट्रिक टन पहुंच गई। दरअसल गेहूं खरीद के इस खेल में अब व्यापारियों द्वारा कम दाम में खरीद कर रखे गए गेहूूं को ही किसान के नाम दर्शाकर सरकारी रेट के हिसाब से भुगतान कराया जा रहा है। इसे किसान से की गई खरीद दर्शाकर भुगतान भी व्यापारी के परिचित किसान के खाते में ही भेजा जाता है, जिसे बाद में विड्राल कराकर वापस ले लिया जाता है। कई व्यापारियों के पास तो फर्जी किसानबही हैं तो कुछ ऐसी किसान बही हैं जो व्यापारियों के निकट संबंधियों, पत्नी, बच्चों तक के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed