फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fight between two groups of eunuchs, accused of looting 15 thousand rupees

Pilibhit News: किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, 15 हजार रुपये लूटने का आरोप

Sat, 06 Sep 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of eunuchs, accused of looting 15 thousand rupees
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे एक गुट ने दूसरे पर हमला कर दिया। आरोप है कि लात-घूंसों और गला दबाने तक की कोशिश की गई। इस दौरान हमलावर करीब 15 हजार रुपये भी छीन ले गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी पप्पी किन्नर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 31 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने साथियों के साथ बधाई बजाकर लौट रही थी। इस दौरान मोहल्ला खुदागंज के पास पहले से घात लगाए बैठे शांति किन्नर, काजल, सिमरन, रेखा, मेराज, ढोलक वादक अमीरा, हरिओम समेत छह-सात अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पप्पी किन्नर के मुताबिक, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों से पिटाई की और गला दबाया। इस बीच हमलावरों ने उनके पास रखे 15 हजार रुपये भी छीन लिए। हमले में उसके साथी सोमन, कशिश और राज कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में नामजद और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed