फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fatima was killed by police Laprwai

पुलिस की लापरवाई से गई फातिमा की जान

Wed, 25 Mar 2015 11:41 PM IST
जहानाबाद/पीलीभीत।
जहानाबाद/पीलीभीत। Updated Wed, 25 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
गांव गौनेरीदान में फातिमा बी की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। चाहे दुराचार के प्रयास का मामला हो या इससे पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट। दोनाें परिवारों के बीच छह साल से चली आ रही रंजिश को लेकर पुलिस गंभीर नहीं हुई। पुलिस यदि सतर्क होती और आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती तो शायद सुलग रही बदले की आग में फातिमा की जान नहीं जाती।
विज्ञापन


आठ सौ आबादी वाले इस गांव गौनेरीदान में 80 प्रतिशत अल्पसंख्यक सुमदाय के लोग हैं, जबकि अन्य बिरादरी के 20 प्रतिशत लोग रहते हैं। गांव निवासी निसार अहमद व कंधईलाल के बीच करीब छह साल पहले मछली पले तालाब के किनारे महिलाओं के शौच को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


तभी से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। छह महीने पहले लकड़ी उठाने को लेकर तसलीम की पिटाई की गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं में कोई कार्रवाई नहीं की। 22 मार्च 15 को युवती के साथ दुराचार के प्रयास की घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने में रुचि न लेकर बड़ी गलती की। माना जाता है कि यदि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेती तो शायद फातिमा की जान नहीं जाती।
सूचना के नौ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
गांव में फातिमा बी की हत्या होने की सूचना मृतका के पिता ने रात करीब 12.30 बजे एसओ को दी, लेकिन पुलिस फिर भी सजग नहीं हुई। मृतका के बहनोई पौटाकलां निवासी मेंहदी हसन ने बताया कि एसओ धनंजय सिंह सुबह करीब 9.30 बजे मौके पर पहुंचे, लेकिन वह सिपाहियों के साथ सरकारी जीप में बैठे रहे। इस पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। एसओ की इस कार्यप्रणाली की शिकायत मोबाइल पर एसपी से की। तब सीओ जहानाबाद मौके पर पहुंचे और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

सिर पर चोट लगने से हुई थी मौत

गांव गौनेरीबदी निवासी फातिमा बी की मौत पोस्टमार्टम होने से 24 घंटे भीतर यानी मंगलवार की रात करीब एक बजे हुई थी। उसके सिर पर धारदार हथियार के चार घाव मिले हैं। सिर की दो हड्डियां भी टूटी पाई गईं। लाठी-डंडे से पीटे जाने के भी निशान मिले हैं।
000
मुझे किसी ने फोन कर घटना की सूचना दी थी। सीओ को मौके पर भेजा था। हत्या जैसे मामले में नौ घंटे तक पुलिस का न पहुंचना गंभीर बात है। वह इसकी जानकारी करेंगे। यदि पुलिस के देरी से पहुंचने की बात सही मिलती है तो कार्रवाई होगी।
जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed